✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
छत्तीसगढ़/रायपुर:-- रायपुर में एक ट्रेलर व मजदा की जोरदार भिड़ंत में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासन आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर और बलौदा बाजार के बीच स्थित सारा गांव के पास रविवार देर रात एक छठी कार्यक्रम से लौट रहे एक मालवाहक माजदा वाहन को तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र दहल गया। दुर्घटना में 9 महिलाएं, 2 युवतियां, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने पुष्टि की कि अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और 12 लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि पूरे एक परिवार के लिए जीवन का सबसे काला दिन बन गया।दुर्घटना ग्रस्त लोग चटौद इलाके के पुनीत साहू नामक रिस्तेदार के यहां आयोजित छठी कार्यक्रम से लोट रहे थे जैसे ही सारा गांव के पास पहुंचे, एक ट्रेलर ने पहले माजदा को टक्कर मारी, फिर माजदा सामने खड़े दूसरे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कई शवों के अंग क्षत-विक्षत होकर टुकड़ों में बिखर गए।

0 Comments