हर दिन में छिपी होती है कोई न कोई रौशनी की किरण

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें,9839627223



अभिव्यक्ति - सन्तोष द्विवेदी 

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश:- जीवन की राह हमेशा सीधी और सरल नहीं होती। कुछ दिन ऐसे आते हैं जब सब कुछ उलझा हुआ लगता है, मन थका हुआ महसूस करता है और परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं होती। ऐसे समय में हम अक्सर सोचते हैं कि यह दिन व्यर्थ गया, इसमें कुछ भी अच्छा नहीं था।लेकिन यदि हम गहराई से देखें, तो पाएंगे कि हर दिन कुछ न कुछ सिखा कर जाता है।कभी धैर्य सिखाता है, कभी संयम, कभी उम्मीद और कभी खुद पर भरोसा रखना।

कभी किसी का मुस्कुराता चेहरा, कभी किसी की मदद करने का अवसर, ददलानी जय जय जय जय उवंवं

या फिर शांत चाय की एक प्याली — ये छोटी-छोटी चीज़ें भी दिन को खास बना देती हैं।ह्में बस नजरें बदलनी हैं।

जब हम हर दिन में कुछ अच्छा ढूँढना शुरू कर देते हैं, तो धीरे-धीरे हमारी सोच सकारात्मक होने लगती है, और यही सोच हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है।

तो याद रखें — हो सकता है हर दिन अच्छा ना हो, लेकिन हर दिन में कुछ अच्छा ज़रूर होता है।

उसे पहचानिए, उसे सराहिए, और जीवन को मुस्कान केव साथ जीते रहिए।

जय श्री कृष्ण

Post a Comment

0 Comments