✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ के चर्चित सास और दामाद की लव स्टोरी में नया मोड़ सामने आया है। 10 दिनों से फरार सास - दामाद को पुलिस ने बिहार के नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को लेकर दादों थाने पहुंची और उसके बाद यहां से मडराक थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई जहां दोनों से पूछ-ताछ जारी है।
बीते 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को अलीगढ के दादों थाना क्षेत्र के मछरिया गांव नगला का रहने वाला राहुल अपनी होने वाली सास को लेकर भाग गया था। उसकी शादी मडराक थाना क्षेत्र मनोहरपुर गांव में तय हुई थी। शादी से पहले ही वो अपनी सास सपना को लेकर फरार हो गया था।
पुलिस की पूछताछ में सपना ने कहा कि उसका पति जीतेन्द्र आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। इसी वजह से वो राहुल के साथ भागने का फैसला लिया। सपना ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे मडराक थाने नहीं भेजा जाए उसे दादो थाने में ही रखा जाए।

0 Comments