✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुलतानपुर /लम्भुआ :-- "बीटों और आरव ग्लोबल ग्रुप" के संयुक्त तत्वाधान में पावन जनवारी नाथ धाम लंभुआ में ग़रीब,असहाय या किसी भी जरूरतमंद के लिए अंतिम यात्रा के लिए नि:शुल्क सेवा मोक्ष रथ का शुभांरभ आज दिनांक 17/04/2025 को किया जाएगा।
यह रथ किसी भी समाज,धर्म या वर्ग के व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसकी अंतिम यात्रा हेतु निःशुल्क सेवा के रूप में उपलब्ध रहेगा। बहुत से परिवारों को आर्थिक कारणों से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और वे अपने परिजनों की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस का खर्च नहीं उठा सकते। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय जी ने कहा कि जनता की हर संभव सेवा करना संगठन का मूल उद्देश्य है।

0 Comments