कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

  ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223



वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज थरवई  थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर पूरे चंदा (माधोपुर) गांव निवासी जोखू लाल शर्मा 70 वर्ष रविवार देर शाम अपने घर से साइकिल लेकर मितई का पूरा ठकुरान बस्ती में गए थे वहां से वापस घर लौट रहे थे थरवई   सहसों फोर लेन  थरवई थाने के समीप   कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए कार चालक मौके से कार समेत भाग निकला  स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज हेतु स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक जोखू लाल शर्मा लोक सेवा आयोग से चतुर्थ श्रेणी पद से कई वर्ष पूर्व रिटायर हो चुके हैं घटना की जानकारी होने पर  परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments