पर्व हमें समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता का संदेश देते हैं: प्रमोद तिवारी

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223

एस एन यादव 

लालगंज /प्रतापगढ़ :- सांगीपुर स्थित गांधी इण्टर कालेज के समीप कम्युनिटी हॉल में रविवार को परम्परागत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि रंगों की खुशियों का यह पर्व हमें समाज और देश को मजबूत बनाये रखने के लिए सामूहिक रूप से एकजुटता का अजेय संदेश दिया करता है। उन्होनें कहा कि हमारा देश समूचे विश्व में अपनी एकता तथा सार्वभौमिक अखण्डता को सुरक्षित रखने में इसीलिए सफल और समर्थ है कि हम भारतवासी हर जरूरत पर एकजुट होकर तिरंगे का मान बढ़ाने में सदैव तत्पर रहा करते हैं। उन्होनें कहा कि रामपुर खास से होली के पर्व पर भी राष्ट्रीय सदभावना और समरसता को ताकतवर बनाए रखने की देश व प्रदेश को प्रेरणा मिला करती है। उन्होनें कार्यक्रम में मंगलकामनाओं में कहा कि विधायक मोना के प्रयास से क्षेत्र में लगातार सड़क संसाधन के क्षेत्र में मिल रही सौगात यहां के विकास की स्वर्णिम गाथा लिखेगी। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. विजयश्री सोना विशिष्ट अतिथि रहीं। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व संचालन रामबोध शुक्ल ने किया। प्रारम्भ मे प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल ने स्वागत भाषण तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल यादव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में लोकगायक परशुराम क्रोधी, जगन्नाथ यादव, अमर बेदर्दी व शिवलाल प्रेमी के फाग गीतों से समां बंधी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, रोहित सिंह, दयाराम वर्मा, राजू मिश्र, पवन शुक्ला, रामकृपाल पासी, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुधाकर पाण्डेय, अम्बुज मिश्र, त्रिभु तिवारी, जिला पं.सदस्य अरविन्द सिंह, सुरेश सिंह लल्लन, रिंकू सिंह परिहार, अशोक धर द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, गुडडू सिंह, शिवकुमार साहू, विकास मिश्र, महादेव प्रजापति, शिवबहादुर सिंह, पं. कैलाशपति मिश्र, अरविन्द मिश्र,  आदि रहे। इसके पहले राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में अपनी छोटी सुपुत्री डॉ. विजयश्री सोना के साथ दर्शन पूजन किया। उन्होनें रेहुआ लालगंज, मंगापुर, ननौती में भी लोगों से मुलाकात कर होली की मंगलकामनाएं सौंपी।

Post a Comment

0 Comments