✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर रविवार को एक बड़ा आतंकी हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में मरने वाले सैनिकों की संख्या स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकार का कहना है कि हमले कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 21 घायल हुए हैं। लेकिन आतंकी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
यह हमला क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ। हमले के बाद, पाकिस्तानी सेना ने इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। सेना के इस काफिले में सात बसें और दो अन्य वाहन शामिल थे।
बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि उनकी फिदायीन यूनिट द मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला किया था। हमले के बाद, बीएलए की फतेह स्क्ववैड ने सेना की दूसरी बस को घेर लिया और उसमें सवार सैनिकों को मार गिराया।
0 Comments