बिमलेश पाठक
जौनपुर:- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर सब्जी मंडी पुलिस चौकी के पास डीजे की धुन के साथ चल बारातियों के बीच से समधी का रूपयों से भरा बैग बदमाश लेकर फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में लग गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी ज्ञान चंद जायसवाल के बेटे की बारात जौनपुर शहर में आजमगढ़ मार्ग पर स्थित शाहगंज पैलेस में आई थी। बाराती डीजे की धुन पर झूमते हुए पैलेस की तरफ आ रहें थे। बारात सब्जी मंडी पुलिस चौकी के पास पहुंची थी कि अचानक बारात के साथ चल रहे दूल्हे के पिता ज्ञान चंद जायसवाल के हाथ से रूपए से भरा बैग बदमाश लेकर फरार हो गए। ज्ञान चंद जायसवाल के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए जिसमें से एक नीचे उतर और बैग छीनते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।बैग में लगभग चार लाख रूपए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में लग गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हैं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments