प्रतापगढ़:- जिले के पट्टी तहसील के एसडीएम चैंबर में सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता ने विपक्षी अधिवक्ता के ऊपर फायर कर दिया। संयोग अच्छा था कि सभी अधिवक्ता बाल बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार पट्टी तहसील में आज सुबह उपजिलाधिकारी के चैंबर में किसी फाइल को लेकर आपस में दो वकीलों के बीच कहासुनी हो रही थी उसी समय अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने अधिवक्ता साथी रवी सिंह और मनीष तिवारी के ऊपर फायर कर दिया हालाकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । मौके पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई में लग गई है उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments