कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज/ जौनपुर :- आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर महराजगंज थाने में गुरुवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्रवासियों द्वारा त्यौहार को प्रेम सौहार्द के माहौल में मनाने का आवाहन करते हुए रासायनिक रंगों व शराब आदि नशीले पदार्थों से परहेज करने की भी अपील की गई है। इस बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि रंगों का त्योहार आपसी मेल मिलाप प्रेम सौहार्द का पर्व है इसे मिल जुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर किसी के ऊपर रंग डालने की जबरदस्ती न की जाए वही कीचड़ न फेंका जाए शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करें और वाद-विवाद से भी बचे। उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था व भाई चारे से होली के पर्व की सार्थकता और परंपरा को बल मिल सके। बैठक में चौकी प्रभारी शिव प्रकाश पाण्डेय,हेड कांस्टेबल नित्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल विकाश,अध्यक्ष अशोक सिंह ,अध्यापक संजय सिंह, अध्यापक शोभनाथ यादव,प्रधान अनिल कुमार,प्रधान विनोद पाल,बबलू जायसवाल,धर्मेंद्र गौतम,आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

0 Comments