होली मिलन समारोह में हुई पुष्प वर्षा ,फागुनी गीत सुन झूम उठे श्रोता

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

सुजानगंज/जौनपुर:- क्षेत्र के धारिकपुर स्थित राधा कुंड पर प्रधान बिल्डर्स के संयोजन से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह में जमकर पुष्प वर्षा हुई इसके बाद उपस्थित कलाकारों ने होली से कई गीत प्रस्तुत करके लोगों से खूब तालियां बटोरी। धर्मेंद्र सिंह ने सहयोगियों के साथ बेलवरिया सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तो सत्यनारायण उपाध्याय सहयोगियों के साथ चौताल तोरि देखि सुरतिया बटोहिया ---- और डेढ़ताल आदि गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसी प्रकार डॉक्टर सत्यनाथ पांडे ने चौताल फागुन दिन गिनत सिराने ----उलारा आदि के माध्यम से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।इनके साथ बेंजो पर संगत कर रहे थे अनिल, ढोलक पर अशोक कुमार गौतम सहयोगियों में बलराम दुबे अरविंद तिवारी की भूमिका सराहनीय रही। अंत में कार्यक्रम के आयोजक संतोष द्विवेदी ने फाल्गुनी गीत सुनाकर लोगों को संदेश दिया कि हमारे पर्व और हमारी परंपराएं सनातन संस्कृति और संस्कार की संवाहक हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में हम सबको प्रयास करना चाहिए ।ताकि लोक कलाएं जीवंत बनी रहे। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments