आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को संसाधन किट देते हुए ड्रोन दीदी से मिली राज्यपाल

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223


कुशीनगर:- यूपी के कुशीनगर जिले में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को संसाधन किट देते हुए कहा मौजूद ड्रोन दीदी से मुलाकात की। पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरने के बाद महामहिम राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण समारोह में हिस्सा लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को संसाधन किट वितरित किया। राज्यपाल कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो वहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह और सरकारी विभागों के स्टॉल देखे। स्टालों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों के साथ मौजूद थीं। यहां स्टालों पर जूट, टोकरी, केले से निर्मित उत्पाद देखकर सभी का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने स्टॉल पर नमो ड्रोन दीदी से मुलाकात भी की। उन्होंने कप्तानगंज के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ड्रोन दीदी गुंजन मिश्रा से उपकरण के संचालन के बारे में जानकारी ली। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को संसाधन किट देकर उन्होंने जिले के आला अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजनाओं पर चर्चा की।



Post a Comment

0 Comments