चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

  ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


शमीम अहमद

मड़ियाहूं /जौनपुर।स्थानीय नगर में  श्री राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को चौरसिया समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

बताया जाता है कि रंगारंग कार्यक्रम के साथ अबीर गुलाल व फूलों की होली खेली गई । महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी लोगों ने मिलजुल कर भाईचारे का परिचय दिया।

 13वें चौरसिया होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि रघुनंदन चौरसिया ने कहा कि हम लोग समाज के लोग हमेशा एक रहे और और लोगों का सहयोग करें जिससे हमारा समाज और मजबूत हो हमेशा इसी तरह से समाज के लोग एक साथ रहकर एक दूसरे की मदद करें और आने वाले समय में राजनीतिक सामाजिक कार्यक्रम मे भाईचारा का संदेश दे आज का दिन हम लोगों को एक दूसरे की गलतियों को भूलाकर गले मिलकर एक रहना चाहिए कार्यक्रम का संचालन  जोखू राम चौरसिया ने किया ।

     उक्त अवसर पर चौरसिया समाज मड़ियाहूं के अध्यक्ष श्री प्रकाश चौरसिया ,रमाशंकर चौरसिया ,आशीष चौरसिया, मनीष चौरसिया ,मनोज चौरसिया, अरविंद चौरसिया, सूरज चौरसिया, दिलीप चौरसिया, चंचल चौरसिया ,चंदन चौरसिया, विनोद, मोहनलाल चौरसिया, बृजराज चौरसिया, सुजीत चौरसिया, राजेश चौरसिया, शीतला प्रसाद चौरसिया ,सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments