जौनपुर:- हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 3572 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 983962

अभी तक लगभग 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में आठवें दिन शुक्रवार को सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी व इंटरमीडिएट का कम्प्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान और कृषि अर्थशास्त्र का प्रश्न पत्र था। इसमें 3 हजार 607 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में कुल 3 हजार 572 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तथा इंटरमीडिएट में 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय के लिए कुल 68 हजार 518 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 64 हजार 946 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3 हजार 572 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट कम्पूयटर विषय के लिए 328 में से 320 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान में 371 में से 348 और कृषि अर्थशास्त्र में 288 में से 284 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा अब अंतिम दौर में है। पहले दिन के बाद से अब तक किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।

Post a Comment

0 Comments