गणेश प्रसाद द्विवेदी
महाकुम्भ नगर।देश में हिन्दुओं की लगातार घटती आबादी चिंता का विषय है। यदि हिन्दुओं ने इस बारे में गंभीरता से विचार विमर्श नहीं किया तो आने वाले दिनों में वही होगा जो जम्मू-कश्मीर व केरल में हो रहा है। हमें अपनी आबादी बढ़ाकर हिन्दू समाज को शस्त्र और शास्त्र दोनों से मजबूत करना होगा। उक्त उद्गार डा० सुरेश चव्हाण के ने व्यक्त किया। श्री चव्हाणके प्रयागराज के सेक्टर ४ स्थित प्रशासन पण्डाल में आयोजित वृहद सनातन संसद में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सनातन संसद का आयोजन हनुमत संग समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने की।
अपने प्रभावशाली संबोधन में श्री चव्हाण के ने फिल्म ‘छावा’ का जिक्र करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी के पुत्र सम्भाजी ने मुगल आक्रमणकारी औरंगजेब को अपने शस्त्र बल से पराजित किया। और मराठा साम्राज्य पर कब्जा करने की मुगलों के प्रयास पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की घटती जनसंख्या और जन्म-दर बेहद चिंता का विषय है। क्योंकि आने वाले वर्षों में डेमोग्राफी बदल जायेगी और फिर वही होगा जो जम्मू-कश्मीर में हुआ और आज बांग्लादेश में हो रहा है। इस आयोजन में उपस्थित शृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वामी विजय आनन्द ने भी हिन्दुओं को जनसंख्या में आ रही असमानता पर हिन्दुओं को जागृत करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का संचालन राहुल चावला व आदित्य पाठक ने किया। सचिन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस आयोजन में श्रीकांत सिंह, एसएल वर्मा, शिवशंकर सिंह, सत्यानंद यादव, बी०के० कश्यप के अलावा विभिन्न रामलीला कमेटियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में योगमाता ने पुष्प होली की शुरूआत की जिसमें हनुमत संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प होली खेलकर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में अभिषेक सचदेवा, चंद्रप्रकाश यादव, बालेश स्वदेशी, संदीप मौर्य, जे०सी० श्रीवास्तव, सौरभ पाण्डेय, अभिनव त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, शशांक मौर्य, आनंद श्रीवास्तव, एस०पी० श्रीवास्तव, अरूण चक्रवर्ती सौरभ यादव, दुर्गेश दुबे, दुकान जी, यश पाण्डेय, अमन राय, हर्ष ठकुराल आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रेस को दुकान जी ने दिया।

0 Comments