लालगंज / प्रतापगढ़। बाबा नगरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं की परम्परागत सौगात श्रद्धालुओं को सौंपी। तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सड़क , पेयजल , हाइवे व रामपुर खास में विभिन्न ग्रामीण विकास से जुडी एक सौ एक परियोजनाओं के एकमुश्त लोकार्पण व शिलान्यास को देख बाबा नगरी में मौजूद श्रद्धालु हर हर महादेव का जयघोष करते दिखे। इक्कीस करोड़ से अधिक विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि व क्षेत्र पंचायत तथा नगर पंचायत से जुडी परियोजनाओं को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बटन दबाकर लोगों को समर्पित किया। इस मौके पर पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी, अवर अभियंता सुभाषचंद्र शर्मा, अवर अभियंता शुभम त्रिपाठी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू भी मौजूद रहे।

0 Comments