जौनपुर: फर्जी महिला उप निरीक्षक गिरफ्तार, राहगीरों पर दिखाती थी रौव


jaunpur-fake-female-sub-inspector-arrested
जौनपुर :-  एक तरफ जहां लोग पुलिसकर्मियों से अपने सुरक्षा की उम्मीद लगाए हुए रहते हैं वहीं कुछ अराजक लोग पुलिस की वर्दी का दुर्योग करके लोगों को परेशान कर रहे हैं। जी हां ऐसी ही एक घटना जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंच दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 
जौनपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था और यातायात ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक (उ.नि.) की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस बनकर आने जाने वाले रहागीरों पर रोब दिखा रही है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रामपुर चौकी गाँव जाने वाले मार्ग पर उक्त महिला को रोककर पूछताछ की गई। महिला की वर्दी और चाल-ढाल संदिग्ध लगने पर गहराई से पूछताछ की। उसने अपना नाम नूरजहां (पुत्री अली शेर खाँ) निवासी ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट कटरा गुलाब सिंह, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 50 वर्ष बताया। 

पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इनमें लेदर बेल्ट, कंधे के स्टार, यूपी पुलिस बैज, लाइन यार्ड, सीटी, पुलिस कैप और ग्रे रंग की जूती शामिल हैं। साथ ही एक लाल रंग का पर्स भी मिला, जिसमें 550 रुपये नकद थे। आरोपी महिला के खिलाफ थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर में मु0अ0सं0-42/25 धारा 205 बीएनएस के तहत मामला दर्ज आवश्यक कार्रवाई में लग गई है 


Post a Comment

0 Comments