*फैजान*
फखरपुर/कैसरगंज(बहराइच):- कैसरगंज थाना अंतर्गत देवलखा चौराहे पर जब एक पति ने दांत से अपनी पत्नी की नाक काट लिया तब मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक महिला सरोज कुमारी बुधवार की शिव बारात देखने के लिए अपने बच्चों को बुलाने गई और बच्चों के साथ रात में शिव बारात दिखाने के लिए चौराहे पर ले जा रही थी कि पीछे से पहुंचे उसके पति संदीप निवासी देवलखा ने बीच चौराहे पर सबके सामने दांत से उसकी नाक काट ली।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिव बारात की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने महिला को बचाया।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार विगत कुछ माह से पति पत्नी मे अनबन चल रही थी।प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सरोज कुमारी पुत्री मोहनलाल की नामजद तहरीर पर संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0 Comments