हर हर महादेव की आवाज से गुंजायमान हुआ बाबा बूढ़ेश्वर नाथ धाम
प्रतापगढ़ :- जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूम-धाम के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही शिव मंदिर पर लगे मेले में जमकर खरीदारी की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया,
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर तिना चितरी में भगवान महादेव के मंदिर पर सुबह 5 बजे से ही देर शाम तक जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा, वही पर भजन कलाकारों की प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमते रहे। इसी क्रम में बाबा नर्वदेश्वर धाम मंदिर सगरा सुंदरपुर सहित विभिन्न इलाकों में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के प्रतिष्ठित समाजसेवी चितरी निवासी होरीलाल चौरसिया एवं उनके सुपुत्र चेतन चौरसिया के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें आल्हा सम्राट फौजदार सिंह जौनपुरिया के भक्ति गीत पर लोग खूब झूमे। आल्हा सम्राट की वीर रस से भरी गीतों ने तों मानों युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी जोश भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के अध्यक्ष होरीलाल चौरसिया ने मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, और समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरल स्वभाव व निष्ठावान चौकी प्रभारी रामनरेश यादव व उनकी टीम को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में सगरा सुंदरपुर चौकी क्षेत्र अपराध नियंत्रण और समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की इस मौके पर सीमित के संयोजक मुन्ना लाल चौरसिया, सुमित चौरसिया, अपना दल के नेता रवि शर्मा, सतीश चौरसिया, संदीप जायसवाल ,राम बहादुर गुप्ता, पवन चौरसिया, लल्लन चौरसिया सहित बहुत अधिक संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

0 Comments