श्री अवध डाटकाम 9839627223
उत्तर प्रदेश :-- प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा प्रेम विवाह सामने आया है जो सारी धार्मिक भावनाओं को पराजित कर दिया है। जहां एक मुस्लिम युवती ने एक हिंदू युवक से वैदिक पद्धति से विवाह कर लिया। वहीं अब ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की रहने वाली नरगिस ने केवल शादी ही नहीं की बल्कि उसने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया, इतना ही नहीं शादी के बाद युवती ने अपना नाम बदलकर इच्छा देवी रख लिया और उसी गांव के रहने वाले आकाश कश्यप से शादी कर ली। मढ़ीनाथ, सुभाष नगर में श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। वहीं युवती का कहना है कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्ज़ी से सनातन धर्म अपनाया है।
यह भी पता चला है कि 25 नवंबर को नोटरी से एफिडेविट बनवाया गया था और 27 नवंबर, 2026 को आर्य समाज, फतेहगंज वेस्ट से मैरिज सर्टिफिकेट लिया गया था। आकाश का कहना है कि उसे लड़की के परिवार से जान का खतरा है, इसीलिए वे अभी गांव में नहीं रह रहे हैं और कह रहे हैं कि वे दिल्ली में रहते हैं। इस बीच, इच्छा देवी ( नरगिस )ने कहा कि आकाश के परिवार ने उसे अपनी बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया है।

0 Comments