श्री अवध डाटकाम 9839627223
वरिष्ठ पत्रकार को मातृ शोक, अंतिम दर्शन को आए गणमान्य
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के निगोह स्तिथ तेज बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह की बड़ी माता शशिकला सिंह (76) का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।चतुर्भुजपुर (बनपुरवा) स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार देर रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े संजय सिंह और दूसरे पुत्र अध्यापक अजय सिंह हैं। जबकि तीसरे पुत्र मनीष सिंह का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका है। निधन की सूचना मिलने पर पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, कवि नरेंद्र सिंह 'पंकज', पूर्व प्रधान लालसाहब, पं. सियाराम दुबे, भाजपा नेता गंगा सिंह सहित तमाम लोग उनके आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

0 Comments