छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट, युवाओं को मिला डिजिटल सशक्तीकरण का उपहार

       श्री अवध डाटकाम     9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह 

गोंडा :-- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल माध्यम से ज्ञान अर्जित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये टैबलेट ‘नए उत्तर प्रदेश’ के नौजवानों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी लाभार्थी छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments