श्री अवध डाटकाम 9839627223
देश चल रहे नए घमाशन से देश की आम जनता को क्या हासिल होने वाला है इसे जानने के लिए श्री अवध डाटकाम नए परिसीमन बिल से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु अपने पाठकों तक पहुंचाते हुए उनके विचार जानने का प्रयास कर रहा है। सभी विद्वान पाठक अपने विचार व्हाट्सएप्प नंबर 9839627223 पर व्यक्तिगत रूप से नाम फोटो सहित भेज सकते हैं।
हमारे देश में एक सांसद का मासिक वेतन और भत्ता लगभग 2.86 लाख रुपए अर्थात 34.32 लाख वार्षिक होता है जो पांच वर्षों में 171 . 6 0 लाख ( लगभग पौने दो करोड़) होता है इसके अलावा एक सांसद के एक कार्यकाल पूरा होने पर 31000 रूपए प्रतिमाह पेंशन और अन्य यात्रा भत्ता देय होता है। वर्तमान समय में भारत में 543 सांसद हैं। नए परिसीमन बिल के पास होने से भारत में सांसदों की संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी।
1- यदि सांसदों की संख्या बढ़ाकर 815 होगी तो प्रति वर्ष देश पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च जो केवल सांसद की सुविधा के लिए दिया जाना है वह कितना होगा?
2- परिसीमन बिल पास होने के बाद अतिरिक्त सांसदों पर खर्च होने वाले अतिरिक्त खर्च से आम जनमानस को क्या लाभ हासिल होगा?
3- क्या केवल संसद में सांसदों की संख्या बढ़ने देश की बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी?

0 Comments