जनपद स्तरीय खेल में मड़ियाहूं, मछलीशहर और शाहगंज का दबदबा

       श्री अवध डाटकाम     9839627223

बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में चल रही प्रतियोगिता 

रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह 

  जौनपुर :--  जिले में चल रही 48वी जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे मडियाहूं, मछलीशहर और शाहगंज तहसील का दबदबा रहा। जहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर में नैंसी यादव मड़ियाहूं प्रथम काजल गुप्ता मछली शहर द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में आलोक पटेल मड़ियाहूं प्रथम अरुण कुमार सदर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नैंसी मड़ियाहूं प्रथम कुमुद सिंह शाहगंज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अंश प्रजापति मड़ियाहूं प्रथम अतुल मछलीशहर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 400 मी दौड़ अंशिका सदर प्रथम काजल खरवार मड़ियाहूं का दूसरा स्थान रहा।600 मीटर दौड़ में आलोक पटेल मड़ियाहूं प्रथम तथा कृष्णा सदर दूसरे स्थान पर रही।बालिका वर्ग में अंशिका सदर प्रथम काजल खरवार दूसरे स्थान पर रही।

  कबड्डी में पूर्व माध्यमिक स्तर पर मेहंदीगंज मडियाहूं कि टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कंपोजिट विद्यालय सराय चौहान द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में मड़ियाहूं की टीम प्रथम और शाहगंज द्वितीय स्थान पर रही। व्यायाम और पीटी प्रदर्शन में मछली शहर की टीम प्रथम स्थान हासिल किया तो मड़ियाहूं द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान में सदर तहसील का प्रथम स्थान पर तो शाहगंज का दूसरा स्थान रहा। राष्ट्रीय एकांकी में मड़ियाहूं प्रथम शाहगंज द्वितीय स्थान पर रहा लोक नृत्य में मछली शहर का प्रथम स्थान तो सदर का द्वितीय पर रहा। वॉलीबॉल में टीम बदलापुर प्रथम मछलीशहर का द्वितीय स्थान रहा ।

प्राथमिक विद्यालय स्तर पर रेस में 50 मी बालिका में आस्था केराकत प्रथम 100 मी बालिका में कुमकुम यादव बदलापुर प्रथम 100 मी रेस में नव्या शाहगंज प्रथम कबड्डी बालिका में शाहगंज प्रथम मड़ियाहूं का दूसरा स्थान रहा। खो खो बालिका में मड़ियाहूं प्रथम सदर द्वितीय स्थान पर रहा। रेस में 50 मीटर बालक में आयुष कुमार मुंगरा बादशाहपुर,100 मीटर में संजीव कुमार मडियाहूँ प्रथम 200 मीटर में श्रेया यादव मड़ियाहूं प्रथम खो खो बालक वर्ग में मड़ियाहूं का प्रथम स्थान रहा। कुश्ती में 25 किलो में अर्पित मड़ियाहूं तहसील प्रथम स्थान 30किलो में आफताब मड़ियाहूं प्रथम स्थान 35किलो में सम्राट 40 किलो में हर्षित और 45किलो में भी मड़ियाहूं का दबदबा रहा। जूडो में हर्ष मड़ियाहूं प्रथम स्थान पर रहे। पुरे समय बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के साथ खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला,रमेश चंद्र पटेल,विंध्यवासिनी उपाध्याय हर कार्य का निरीक्षण करते रहे।। बच्चों के रहने तथा भोजन वयवस्था मे राजू सिंह तथा कविता की भूमिका उल्लेखनीय रही। संचालन का कार्य रमेश चंद्र पटेल, नूपुर श्रीवास्तव और शैलेश कुमार चतुर्वेदी ने किया।

निर्णायक के रूप मे सक्रिय रही टीम 

रवि चंद यादव, अखंड प्रताप सिंह,अरविन्द मिश्र, स्वतंत्र मनी त्रिपाठी,रमेश चंद यादव, राकेश यादव,रामचंद्र दिनेश कुमार,सुरेश कुमार,प्रियंका सिंह, अमर बहादुर,धीरज सक्रिय रहे। प्रमाण पत्र लेखन मंडल में सेवालाल पटेल जमाल युसूफ,गिरजेश त्यागी इमरान, लाल बहादुर,राजेंद्र प्रजापति ने सुन्दर हस्त लेख से प्रमाण पत्र अंकित किया।



Post a Comment

0 Comments