उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत बनाने में लगी हुई है। भाजपा ने 31 अक्टूबर 2026 को पार्टी प्रकोष्ठ के संयोजक,सह संयोजक तथा सदस्यों की सूची जारी की गई जिसमें अम्बेडकर नगर के राम सूरत मौर्य को मरणोपरांत संगठन में सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसकी खबर मिलते ही राम सूरत मौर्य के समर्थक काफी परेशान हैं कि राम सूरत मौर्य अपना पदभार कैसे ग्रहण करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राम सूरत मौर्य की एक वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। अब सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि अब 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में राम सूरत मौर्य अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाते हैं या नहीं।

0 Comments