सड़क निर्माण के लिए भूख हड़ताल शुरू , लोगों ने दी चेतावनी- रोड नहीं तो वोट नहीं

 
श्री अवध डाटकाम        9839627223

ग्राम प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि भी भूख हड़ताल में हुए शामिल 

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा :-- जिले में इटियाथोक क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी के पांचूपुरवा से लखनीपुर तक तीन किलोमीटर की कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार दोपहर दो बजे से भूख हड़ताल / आमरण अनशन में बदल गया।

जिला पंचायत प्रत्याशी अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी भईया के नेतृत्व में ग्रामीण अनशन पर बैठ गए हैं। बजरंगी भईया ने कहा कि जब तक DM या PWD का कोई सक्षम अधिकारी लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक अनशन जारी रहेगा।

मौके पर मीडिया से बात करते हुए वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका प्रसाद वर्मा, लखनीपुर के ग्राम प्रधान अंगद प्रसाद वर्मा, बिशुनपुर तिवारी के प्रधान प्रतिनिधि देव प्रकाश तिवारी और सरकांड के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर तिवारी ने संयुक्त रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि "अगर यह सड़क नहीं बनी तो हम लोग बीजेपी सरकार और स्थानीय विधायक को वोट नहीं देंगे।" सड़क न बनने से ग्रामीणों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।

धरना स्थल पर सरिता, ननका देवी, रेखा, राजकुमारी, रीता देवी और अतिउल्लाह, शमीउल्लाह, इरफान, सत्तार अली सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि तीन किलोमीटर के रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे छात्राएं गिरकर चोटिल हो रही हैं और गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पातीं है।

Post a Comment

0 Comments