श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
इटियाथोक / गोंडा :-- जिले के इटियाथोक बाजार में इन दिनों जाम ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार की मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है। लोगों को 5 मिनट का रास्ता तय करने में 1-1 घंटा लग रहा है।
जाम की वजह से स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, मरीजों को अस्पताल जाने में देर हो रही है और दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इटियाथोक बाजार में जाम का सबसे बड़ा कारण बेतरतीब खड़े ई रिक्शा , दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाना है।
बाजार की मुख्य सड़क पर दोनों तरफ बैटरी रिक्शा खड़े रहते हैं। कहीं रिक्शा चालक सवारी के चक्कर में बीच सड़क पर ही रिक्शा रोक देते हैं, तो कहीं दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान सड़क तक फैला रखा है। नतीजा ये है कि दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पाता, चार पहिया की तो बात ही छोड़ दीजिए।
बाजार में जाम में फंसे लोगों ने कहा कि"हम रोज बाजार में 1-1 घंटा जाम में फंसते हैं, हमारी सुनने वाला कोई नहीं है।"
दुकानदारों का कहा है कि"जाम की वजह से ग्राहक बाजार में आना ही नहीं चाहता। दुकान के सामने घंटों जाम लगा रहता है, ग्राहक बिना सामान लिए ही लौट जाता है।" लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बैटरी रिक्शा के लिए अलग से स्टैंड बनाया जाए, सड़क पर अतिक्रमण हटाया जाए और जाम से निजात दिलाया जाए।

0 Comments