रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- अखिल भारतीय किसान संघ ने गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही अवैध उतराई वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिश्रा ने जिलाधिकारी गोंडा को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर 30 नवंबर तक वसूली पर रोक नहीं लगी, तो किसान अयाह क्रय केंद्र पर शांतिपूर्ण अनशन पर बैठेंगे। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि बलरामपुर चीनी मिल बलरामपुर से संबद्ध विभिन्न क्रय केंद्रों - अयाह, जवाहर नगर, पूरे धन्नी, पूरे सिधारी, दिखलौल, नरौरा भर्रपुर, बेलवा बहुता, धर्मेई, शिवपुरिया, इटियाथोक सी, आदि पर किसानों से तौल के दौरान अवैध उतराई वसूली लगातार की जा रही है।
किसान संघ की मांग है कि लागत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल किया जा
पत्र में साफ लिखा है कि यदि उक्त सभी केंद्रों पर अवैध वसूली पर तत्काल पूर्ण रोक नहीं लगती है और किसानों की मांगों पर यथोचित कार्रवाई नहीं होती है, तो प्रार्थी किसानों के व्यापक हित में दिनांक 30/11/2026 से अयाह क्रय केंद्र पर पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से अनशन पर बैठने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित मिल प्रबंधन व प्रशासन की होगी।
इस पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान संघ गोंडा, जिला गन्ना अधिकारी गोंडा और जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर को भी भेजी गई है।
किसानों का कहना है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे। अगर उनकी मेहनत का पैसा यूं ही लूटा गया, तो आंदोलन और तेज होगा।

0 Comments