श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे थाना प्रभारी सुजानगंज अमित कुमार पाण्डेय के देखरेख मे उप निरीक्षक रामभवन यादव द्वारा थाना स्थानीय पर अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0--364/2026 धारा-111(2),(3),(4),(6),345(3)बीएनएस व 3/5/7/25(8)/35 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार शर्मा पुत्र जय मंगल शर्मा निवासी वार्ड नं 43 पश्चिमी रौजा थाना नगर जिला छपरा सारण बिहार उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार शर्मा अवैध असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य है जो असलहा तस्करी के सरगना शुभम सिंह के लिए काम करता है । अपने सहयोगियों के माध्यम से अवैध असलहा व कारतूस उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य में सप्लाई करता है।

0 Comments