ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडिओ को सौंपा ज्ञापन, 3 दिसम्बर को लखनऊ में धरना - प्रदर्शन की चेतावनी

 

         श्री अवध डाटकाम   9839627223

महराजगंज/ जौनपुर :- स्थानीय खण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा ग्राम रोजगार संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपते कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो समस्त रोजगार 03 दिसम्बर को लखनऊ में प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम रोजगार सेवक विगत 20  वर्षों से मनरेगा योजना ( वीबीजी राम जी )के सफल संचालन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन हेतु पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को समय से मानदेय का भुगतान न होना, लंबित बकाया मानदेय तथा सेवा सुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

1. ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना , 2. लंबे समय से लंबित बकाया मानदेय और ईपीएफ का अविलंब भुगतान तथा 3. ग्राम रोजगार सेवकों को सेवा सुरक्षा प्रदान करते हुए सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित किए जाने की मांग पर तत्काल विचार किया जाना आवश्यक है।

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के क्रम में विकास खण्ड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक अपनी उपरोक्त मांगें पूरी होने तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments