श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोंडा :-- धानेपुर थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4,210 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताराचन्द पासवान निवासी नैपुरिया थाना धानेपुर और कमलेश वर्मा निवासी निसारूपुर थाना इटियाथोक के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 की रात सिंहपुर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने साइकिल से जा रहे मनोज कुमार वर्मा से 8,900 रुपये नकद और रियलमी मोबाइल फोन छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 27 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी लौटन सोनकर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, छीना गया मोबाइल तीसरे आरोपी के पास है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

0 Comments