इटहा में आतिशबाजी के बीच धूं-धूं कर जला अहंकारी रावण, हुई अधर्म पर धर्म की विजय

        श्री अवध डाटकाम   9839627223

रामलीला मंचन देखने उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी

नानपारा/बहराइच :-- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इंटहा में मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक स्वरूप अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया गया। जैसे ही भगवान श्री राम के तीर से रावण का पुतला धूं-धूं कर जला, पूरा मैदान 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय नवयुवक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला के साथ हुई। कलाकारों ने राम-रावण युद्ध के अंतिम दृश्यों का ऐसा जीवंत और भावपूर्ण मंचन किया कि उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान जब भगवान श्री राम और लंकापति रावण के बीच संवाद और गदा-धनुष युद्ध हुआ तो हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। अंत में श्री राम द्वारा रावण का वध करते ही आतिशबाजी की जगमगाहट से आसमान रोशन हो उठा। त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जंगली नाथ पुलिस चौकी प्रभारी राम सुधार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखी। पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।दशहरा मेले और रामलीला मंचन को देखने के लिए ग्राम पंचायत इंटहा के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मेला समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments