श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में बीएनएस की धारा 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने 16 अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 13 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र लालूपट्टी गांव निवासी आरोपी सत्यप्रकाश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने खोजबीन की तो आरोपी के यहां युवती की चांदी की अंगूठी मिली। पिता के मुताबिक, युवती की आरोपी से मोबाइल पर बातचीत होती थी, लेकिन बाद में उसका फोन बंद आने लगा। आरोप है कि परिजनों के संपर्क करने पर आरोपी ने धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि युवती को भगाने के मामले में वांछित आरोपी को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

0 Comments