नव नियुक्त एआरपी का विद्यालय में हुआ स्वागत

 

         श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- खण्ड शिक्षा कार्यालय सुजानगंज में नव नियुक्त एआरपी का क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया गया।

मिली जानकारी के अनुसार  नव नियुक्त ए आर पी डॉ विनोद कुमार पाल एवं अभिनव मिश्रा का क्षेत्र के बर्जी कला गांव के विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी नोडल शिक्षक लाल रत्नाकर उपाध्याय के दिशा निर्देशन में ए आर पी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों ने एआरपी द्वय को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भोलानाथ सिंह, अरविंद, अशाेक गुप्ता आदि लोगों ने शिक्षा गुणवत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा, वंदन, माल्यार्पण कर हुआ। अंत में अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी ने उपस्थित शिक्षको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा सिंह अपर्णा दूबे गीता रामसिंह प्रमोद ओम कुमार दिनेश शर्मा अजय कुमार भाष्कर आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments