निर्माणाधीन सड़क पर फिसली बाइक, रोजगार सेवक की मौत

 

           श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

 गोण्डा :-  जिले में इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज मार्ग पर मोहनपुर गांव के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक रोजगार सेवक गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मडीह कला गांव निवासी नृपेन्द्र मिश्रा उर्फ बाबू मिश्रा गुरुवार शाम करीब 6 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह मोहनपुर के पास असधा प्राथमिक विद्यालय के सामने पहुंचे वहां निर्माणाधीन सड़क पर बिखरी गिट्टी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और हादसे में वह गंभीर से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला मेडिकल कॉलेज गोण्डा के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में चार बेटियां और चार बेटे हैं, जिनमें दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य होने से गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments