चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

 

            श्री अवध डाटकाम   9839627223

बहराइच। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, वोट बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को पार्टी के चार युवा फ्रंटल संगठनों ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा और लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष मो. अफसाल शानू के नेतृत्व में पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्रा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र मौर्या द्वारा संयुक्त रूप से विरोध कर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और वोट चोरी से बनी सरकारों को बर्खास्त किया जाए। साथ ही वोट चोरी के लिए जिम्मेदार एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। सपाइयों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

पुतला दहन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रदर्शन में आशीष गौरव श्रीवास्तव, मनु देवी, सुनील यादव, गौरव यादव, मोबीन खान, महबूब अली, विष्णु यादव, कमलेश यादव, अजीत यादव, शक्ति सिंह, साईं अवस्थी, सर्वेश वर्मा, शैलेन्द्र यादव, अन्नू गुप्ता, शान अली, प्रिंस कुमार, नसीब अली, धनीराम यादव, फैजान, अजीम मसूद, धनंजय सिंह सभासद, राहुल गौतम समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments