श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - अबू शहमा
बहराइच :-- जिले के कैसरगंज में शनिवार को तेज हवा और बारिश से दो अलग अलग हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक भैंस की भी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार देवलखा गांव की 52 वर्षीय ननकई पत्नी कुंत लाल सुबह करीब नौ बजे अपने घर पर छप्पर के नीचे खाना बना रही थीं तभी तेज हवा से छप्पर अचानक उन पर गिर गया, जिससे वे घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर अन्य विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी प्रकार क्षेत्र के कहरई गांव में देर रात एक पेड़ गिर गया जिसके नीचे दब कर रत्ती पाल यादव की एक भैंस की मौत हो गई। रत्तीपाल ने बताया कि भैंस ने करीब 15 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। इस हादसे से उनके परिवार को नुकसान हुआ है।
आंधी-बारिश से हुए नुकसान के जानने के लिए अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

0 Comments