श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- जिले में शनिवार को हुई बारिश से स्थानीय क्षेत्र के सोनहिता बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की छत भी बरसने लगी जिसके कारण बैंक काउंटर पर लगे दो कम्प्यूटर, लेजर प्रिंटर, की बोर्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक कागजात भीग गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक को बन्द किया गया, शनिवार को बैंक अवकाश था। रविवार को सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक का ताला खोले तों अन्दर पानी टपक रहा था और बैंक के अधिकांश हिस्सों में पानी लगा हुआ था। सभी भींगे हुए उपकरण और कागजात को बाहर निकाला गया। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था करके बैंक कार्य चालू किया गया। शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों तथा भवन स्वामी को दे दी गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करके बैंक कार्य चालू किया गया है।

0 Comments