श्री अवध डाटकाम 9839627223
विधायक ने कहा डीजीपी से मिलकर कराऊंगा जांच, जनता जानेगी कि दोषी कौन?
जौनपुर ;-- जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयाल गंज बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने विशाल यादव को लोहे की सरिया से बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी लेकिन पुरा प्रकरण राजनैतिक रंग ले लिया जिसमें मृतक के मां और बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसमें मल्हनी विधायक पर गम्भीर आरोप लगाया गया है। आरोप है कि विधायक हत्याकांड में शामिल हैं और आरोपियों को संरक्षण दे कर बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों नीरज यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी गहोरा थाना लाइन बाजार,मनीष यादव पुत्र उदय प्रताप उर्फ लल्लन यादव निवासी चांदपुर थाना लाइन बाजार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका एवं अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
इधर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होते ही मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया। लोग इसे अपने अपने ढंग से परोसना शुरू कर दिया। जबकि मल्हनी विधायक लकी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है यह मेरे राजनैतिक विरोधियों की साजिश है। मैं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराऊंगा जिससे वास्तविकता सामने आ सकें और दोषियों को सजा मिल सकें। सोशल मीडिया पर आरोपियों के साथ उनकी फोटो प्रसारित होने वाले सवाल पर विधायक ने कहा कि हम राजनैतिक जीवन में है और इस दौरान तमाम लोगों के साथ फोटो होना स्वाभाविक है। किसी के फोटो होने का अर्थ यह नहीं होता कि उसे आपराधिक संरक्षण दिया जा रहा है।
फिलहाल इन आरोप प्रत्यारोप के बीच लोगों की निगाह पुलिस जांच पर टिकी हुई है हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, आरोपितों की भूमिका और मृतक के स्वजन की ओर से लगाए गए राजनीतिक संरक्षण के आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल विशाल यादव हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जिले की सियासत को भी गरमा दिया है।

0 Comments