श्री अवध डाटकाम 9839627223
*निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डेय*
सुजानगंज /जौनपुर :- कांग्रेस सेवादल द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments