श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- क्षेत्र के बड़ेरी इंटर कॉलेज के कार्यकारिणी सदस्य सदाशिव तिवारी (65) के निधन की सूचना से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्रबंधक और प्रधानाचार्य की मौजूदगी में छात्रों के साथ शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत के व्यक्तित्व और मानवीय गुणों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ज्ञात हो कि पटखौली गांव निवासी श्री तिवारी की बुधवार देर रात अचानक हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। उनके निधन से क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है। इस मौके पर डॉ. पवन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राकेश पांडेय, सुनील कुमार दुबे, अनिल सिंह, हरेंद्र शुक्ला, विमल कांत तिवारी, राहुल त्रिपाठी, ज्योत्सना त्रिपाठी, सुशील दुबे आदि मौजूद रहे।

0 Comments