श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खोइरी गांव स्थित श्रीमती धर्मराजी देवी गंगा प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत-2047’ विषय पर निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में अंकिता सिंह प्रथम, अंजली मौर्य द्वितीय और ज्योति गौतम तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।उधर मियाचक बाजार स्थित होली ब्लॉसम इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला कार्यक्रम हुआ। भाजपा बरसठी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है। इस अवसर पर शिक्षक अरुण सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, संतोष कुमार, गिरिराज और अजय सिंह उपस्थित रहे।

0 Comments