श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौना कला (बबुरीगांव) निवासी सुधांशु विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक सोमवार शाम दोनों घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों वहां से भाग गए। आरोप है कि जाते समय उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
उक्त गांव निवासी सुधांशु ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले भी दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय गांव के लोगों के समझाने पर उसने शिकायत नहीं की थी। सोमवार की घटना के बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दिलीप और रामप्रकाश के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 324(2) और 333 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments