श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में फल वितरण किया। मरीजों को फल बांटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री डॉ. अभिषेक रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाया जा रहा है।कार्यकर्ताओं को समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन व रमेश चंद्र मौर्य, महेंद्र यादव, आशीष शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, डॉ. सूर्याभान पटेल, अजय सिंह और गुलाब सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments