श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
बदलापुर /जौनपुर :-- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गद्दोपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाते हुए स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए क्षेत्रीय विधायक माननीय रमेश चंद्र मिश्रा के सहयोग एवं प्रस्तावों के माध्यम से सड़कों, बिजली और सौर ऊर्जा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य को धरातल दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पाल बस्ती गद्दोपुर, छोटी हरिजन बस्ती, बड़ी हरिजन बस्ती तथा गद्दोपुर बाजार से दुर्ग देव इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय व खरवार बस्ती होते हुए पक्की सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया। इसके अलावा, गद्दोपुर की तिवारी बस्ती में 500 मीटर तथा कोबी में 500 मीटर तक इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली । वहीं, पूरा लाल गद्दोपुर मार्ग का निर्माण कार्य भी संपन्न हुआ । बिजली समस्या से मुक्ति व प्रकाश व्यवस्था की सौगात क्षेत्र को अंधकार से मुक्त करने और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डीह बाबा महाराज स्थान तथा भीमराव अंबेडकर स्थल पर सोलर लाइटें लगवाई गई । बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार किया गया । क्षेत्र में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया गया , बताया गया कि एक अन्य 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। इसके अतिरिक्त गद्दोपुर दुबे का पुरा में 63 केवी तथा गद्दोपुर हरिजन बस्ती-पाल बस्ती के लिए 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराकर स्थापित करवाया गया है। गत 17 जुलाई 2026 को बिजली की समस्याओं को लेकर चलाए गए आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का ही परिणाम है कि क्षेत्र को लो-वोल्टेज और कटौती से मुक्ति मिल रही है। शेष सड़कों के निर्माण के लिए प्रयास जारी पक्षेत्र की अन्य बची हुई जर्जर सड़कों और लिंक मार्गों के पक्कीकरण के लिए मांग पत्र शासन/विधायक जी को सौंपा गया है। इनमें प्रमुख रूप से गद्दोपुर कोबी चौहान बस्ती से यादव बस्ती मार्ग, महाराजगंज राजा बाजार रोड लिंक से लाला बस्ती होते हुए विश्वकर्मा बस्ती तक, आईटीआई के बगल से मुसलमान बस्ती होते हुए ब्राह्मण बस्ती तक (300 मीटर), गद्दोपुर दुबेका पुरा, पाण्डेय बस्ती व यादव बस्ती होते हुए 500 मीटर पक्की सड़क का निर्माण शामिल है जनसेवा ही मुख्य ध्येय बदलापुर क्षेत्र के कोने-कोने से जुड़े लोगों की विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याओं का निस्तारण समय-समय पर प्राथमिकता के साथ कराए जाने का प्रयास कराया जा रहा है। स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के निरंतर सहयोग से बदलापुर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा और बची हुई मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।

0 Comments