श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में नानपारा थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक कामेश्वर राय,कांस्टेबल संदीप कुमार,आदर्श मिश्र के द्वारा गश्त के दौरान भट्ठा के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जो झोले में कुछ सामान लेकर जा रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की। व्यक्ति की पहचान अजय वर्मा उर्फ वीरू पुत्र मंटू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी राजापुर नानपारा देहाती के रूप में हुई। उसके झोले की तलाशी लेने पर 18 पाउच देसी शराब बंटी बबली बरामद हुई। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

0 Comments