अंगूठा लगवाकर राशन न देने वाले कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 


बहराइच :--  सरकार एक तरफ गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराकर उनकी भूख मिटाने का कार्य कर रही है वही कोटेदारों द्वारा गरीबों का राशन गबन कर लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है ।तहसील व ब्लाक मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा के मजरा आंबा भवानीपुर तेलागौढी निवासी बलविंदर कौर, मुस्ताक अली,आसिया बानो,रुबी,नूर जहां ,गायत्री देवी सहित कई ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया था की कोटेदार जमील अहमद अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देता है। आजकल देने के लिए दौड़ाता रहता है राशन न देने का कारण पूंछने पर राशन कार्ड धारकों के साथ अभद्रता और मारपीट करता है। ग्रामीणों ने यह शिकायत उच्च अधिकारियों सहित पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा से की थी जिसकी जांच पिछले दिनों की गई जांच में आरोप सत्य पाए गए। सौ कुंतल चावल सत्तर कुंतल गेहूं तथा एक कुंतल चीनी के गबन का मामला जांच में सामने आया जिसकी रिपोर्ट तैयार कर पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत की इसके बाद सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने थाना सुजौली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। आपको बताते चले की आंबा ग्राम पंचायत में पात्र गृहस्थी के 796 तथा अंत्योदय के 107 राशन कार्ड धारक है। पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आंबा के कोटेदार जमील अहमद के ऊपर घोटाले का आरोप था जिसकी जांच की गई जांच में आरोप सत्य पाए गए इसके बाद कोटेदार के ऊपर सुजौली थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments