बैजपुर के बंजरिया में जर्जर बिजली के तारों से हादसे का खतरा, अभाकि संघ ने उठाई आवाज

         श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा  :--  जिले के इटियाथोक पावर हाउस अंतर्गत ग्राम सभा बैजपुर के मजरा बंजरिया में विद्युत व्यवस्था बदहाल है। इसको लेकर अखिल भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है।

संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिश्रा ने पत्र में बताया कि बंजरिया गांव में बिजली के तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं। तार लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। वहीं गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या है। किसानों को सिंचाई और अन्य कार्यों में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

किसान संघ ने जनहित में मांग की है कि गांव की जर्जर केबल को जल्द बदला जाए और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। पत्रांक अ/भा/कि/सं/6/26 के माध्यम से यह मांग प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिश्रा द्वारा उठाई गई है।

Post a Comment

0 Comments