श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। सुजौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है इन दोनों अभियुक्तों पर जनपद बहराइच तथा राजधानी लखनऊ में की गई घटनाओं में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा के नेतृत्व में दरोगा सुमित कुमार मंजेश कुमार विपिन कुमार सिपाही शैलेश कुमार फिरोज खान की टीम चेकिंग अभियान में जुटी थी इसी बीच बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से दो युवक आते दिखाई दिए जिन्हें रोक कर जांच की गई तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली और तलाशी लेने पर एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों में विनोद कुमार गौतम पुत्र सीताराम (24 वर्ष) निवासी मोहकम पुरवा चफरिया थाना सुजौली तथा रंचीत मौर्य पुत्र मनीराम मौर्या (26 वर्ष )निवासी बरदहा कला थाना खैरीघाट, विनोद कुमार गौतम के ऊपर लखनऊ में 11 अपराधिक घटनाएं की गई है जहां विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं ।वहीं रंजीत मौर्य के ऊपर भी 11 आपराधिक मुकदमे बहराइच तथा राजधानी लखनऊ में की गई आपराधिक गतिविधियों में पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पूरे जिले में कार्यवाही की जा रही है ।इसी दौरान सुजौली पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments