श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :-- उत्तर प्रदेश की भाजपा योगी सरकार में विकास की आई आंधी में जौनपुर की एक आरसीसी सड़क विकास की सच्चाई बयां करती नजर आ रही है। जौनपुर में नगरपालिका अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ने गिट्टी मिट्टी की एक सड़क को सीसी सड़क बता कर उसका लोकार्पण कर दिया।
नगर के जहांगीराबाद आदर्श कालोनी से भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बगल तक एक 60 मीटर लम्बी आरसीसी सड़क बनाने के लिए नगरपालिका द्वारा 6.87 लाख रुपए स्वीकृत किया गया लेकिन विकास की तेजी में सरकार ने बिना सड़क बनाए ही उसका लोकार्पण कर किया। इस विकास कार्य से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है लोग इसे सरकार का असली चेहरा बता रहे और सरकार द्वारा कागज पर विकास योजना की पुष्टि करते हुए दिखाई दें रहे हैं।


0 Comments